फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या प्रयास के मामले में वांछित दो भाइयों की मां की मौत

विज्ञापन
विमला देवी फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में सोमवार को एक वृद्ध का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। मामले में मृतका की नातिन ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

भाऊपुर गांव निवासी विमला देवी (80) की रविवार रात मौत हो गई। उसका शव सोमवार को घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की नातिन अनामिका (13) ने बताया कि रविवार रात को वह छोटी बहन खुशबू के साथ चारपाई पर लेटी थी।
उसके पास ही वृद्धा दूसरी चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि रात को अचानक दादी के चीखने की आवाज सुनाई दी, तो उसकी नींद खुल गई। उसने आरोप लगाया कि गांव के दो लोग दादी का गला दबा रहे थे।
विज्ञापन

उसके जागने पर वह लोग सीढ़ियों के रास्ते छत पर भाग निकले। उसने पीछा किया, तो उसे छत में आरोपियों के तीन अन्य साथी भी मिले। उसने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों व डॉयल 112 पर पुलिस को दी।
सूचना पर सैफई सीओ साधुराम, थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी व वैदपुरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
वृद्धा के कमरे समेत मकान के आसपास छानबीन की। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के शरीर में जाहिरा चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के पुत्र चल रहे हैं वांछित
चुनावी रंजिश के चलते 16 मई को भाऊपुर गांव निवासी इंद्रपाल कठेरिया को पूर्व प्रधान राधवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मामले में पीड़ित ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी/एसटी में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले में अभी तक सात लोगों को जेल भेज चुकी है। जबकि वृद्ध विमला देवी के बेटे राम प्रताप व प्रवेश कुमार समेत पांच आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश देने की बात कह रही है।
ग्रामीणों के अनुसार हार्ट अटैक से हुई मौत
ग्रामीणों में चल रही चर्चाओं के अनुसार वृद्धा विमला को हार्ट की समस्या थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। वही, वृद्धा के पति होरीलाल की भी हार्ट की समस्या थी। उनकी चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जांच हो निष्पक्ष : सांसद
भाजपा सांसद डा.रामशंकर कठेरिया इस मामले को लेकर सोमवार शाम एसएसपी से मिले। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें