फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने पर ध्यान देने की जरूरत

विज्ञापन
फोटो संख्या 17- भरथना में नंदवंशी सविता महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबिहारी का स्वागत किया गया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। नंदवंशी सविता महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों का गुरुवार को स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने स्वजातीय बंधुओं और संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मोतीगंज स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव भजन सविता ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी समाज का उत्थान नही हो सकता। नई पीढ़ी को शिक्षित बनाने का दायित्व निभाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष राज बिहारी सविता ने कहा कि एकजुट रहकर संगठित रहें। समारोह को संरक्षक चंद्रपाल सविता, मंत्री श्रीकृष्ण सविता आदि ने भी संबोधित किया।
इससे पहले जिलाध्यक्ष मनोज सविता, मंत्री जय नारायण, नगर अध्यक्ष अवधेश सविता, राजेश सविता आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के दौरान डा.अनिल सविता, रामबिहारी सविता, राजेंद्र मुनीम, उदय नारायण, चंद्रशेखर, विजय सविता, नेमचंद्र व दीपू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें