फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी प्रभारी व वन दरोगा पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली में ट्रैक्टर चालक की पत्नी शालिनी ने नर्सरी प्रभारी, वन दरोगा समेत नर्सरी कर्मियों के खिलाफ पति सतेंद्र सिंह की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर घर के पास सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा।
सीहपुर गांव निवासी शालिनी ने बताया कि 17 जुलाई को पति सतेंद्र सिंह को घर से पौधशाला के प्रभारी संतोष, वन दरोगा लक्ष्मी व अन्य नर्सरी कर्मी ले गए। पति ट्रैक्टर लेकर पौधशाला चले गए थे।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर पिता महेश ने पति को करंट लगने की जानकारी दी। आरोप है कि जब परिजन नर्सरी पहुंचे तो वहां कुछ लोग बिजली के तार हटा रहे थे और पति को टेंपो से सैफई पीजीआई भेज दिया गया था।
जहां परिजनों को उसका शव मिला। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई जाम नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें