इटावा। नई मंडी में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिए गए थे। इसमें करीब दो माह बीत जाने के बाद भी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह शुरू होने के कारण मंडी सचिव का वेतन रोक दिया गया।
नई मंडी में ऑनलाइन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2019 से करनी थी। जिसके अंतर्गत प्रवेश पर्ची, 6 आर, 7 आर व 9 आर समेत गेट पास ऑनलाइन के माध्यम से काटे जाने थे। दो माह बीत जाने के बाद भी ऑनलाइन प्रक्रिया चालू न होने तथा लापरवाही के कारण मंडी सचिव आशीष यादव का वेतन रोक दिया गया है। बताया गया कि मंडी में व्यापार से संबधित सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इससे व्यापार करने में पारदर्शिता आ सके।