फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी पर बने पुल के कारण लगता है घंटों जाम

विज्ञापन
इटावा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंगुर नदी पर संकरे पुल के कारण आए दिन लगता है लंबा जाम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुरा के आगे सेंगुर नदी पर बना संकरा पुल वाहनों के जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। यह पुल इतना संकरा है कि दोनों तरफ से अगर बड़े वाहन आ जाएं तो निकल नहीं सकते। यह पुल उस जमाने में बना था जब इटावा बरेली नेशनल हाईवे सिर्फ एक लेन का हुआ करता है। हाईवे को टू लेन तो कर दिया गया, लेकिन चौड़ा पुल नहीं बनाया गया। सोमवार को बसरेहर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सेंगर नदी पुल पर आमने-सामने दो ट्रक फंस गए। इससे वाहनों की दो-दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे के जाम के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इसके बाद जैसे तैसे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। करीब तीन घंटे बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। इस रोड से कोई भी ऐसा मार्ग नहीं है, जिससे जाम में फंसा वाहन अपनी मंजिल तक पहुंच सके। इसी कारण यहां जाम लगने पर वैकल्पिक मार्ग के अभाव में वाहनों की संख्या बढ़ती ही जाती है। इस जाम में करीबन दो हजार गाड़ियां फंसी रहीं। जाम की स्थिति यह बन चुकी है कि दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें