फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट के आएं बाइक सवार तो लौटा दें

विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान विवि के वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत करते कुलपति प्रो राजकुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. राजकुमार सोमवार को निरीक्षण किया। मुख्य पार्किंग स्थल और परिसर में बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ बिना हेलमेट में आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को लौटाने के निर्देश दिए। हालांकि कुलपति ये निर्देश पिछले दिनों दे चुके हैं। इसका पालन न होने पर उन्होंने सख्त रवैया इख्तियार किया है।
विज्ञापन

उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने इमर्जेंसी ट्रामा, वर्न सेंटर, पुराने इमर्जेंसी ब्लाक, इमर्जेंसी वार्ड, आर्थो वार्ड तथा मनोरोग वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्य पार्किंग स्थल और परिसर में गलत तरीके से सड़क पर खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और बिना हेलमेट आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को गेट से ही लौटाने के निर्देश दिए। कुछ कर्मियों ने गलत तरीके से दो पहिया वाहनों को खड़ा किया था। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कूड़े मिलने पर सफाई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को कहा। कुलपति प्रो. राजकुमार के साथ प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर के अलावा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें