लखनऊ में केन्द्रीय वित्त मंत्री सीता निरमला रमण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एसआई यशोद्वा रानी को सम्
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रहने वाले मजदूर की तीन नाबालिग बेटियां जनवरी माह में लापता हो गई थीं। सिविल लाइन थाना पुलिस टीम के साथ दरोगा यशोदा रानी ने तीनों बहनों को मुंबई में तलाश लिया था।
हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना लेकर मायानगरी पहुंचीं बहनें मानव तस्कर गिरोह के हत्थे चढ़ चुकीं थीं। लेकिन, पुलिस की सक्रियता से बिकने से पहले तीनों को ढूंढ लिया गया था।
तीनों को कॉलेज में चौकीदार की बेटी अपने साथ ले गई थी। बहनों को सकुशल खोज निकालने पर मिशन शक्ति के तहत लखनऊ में दरोगा यशोदा रानी को सम्मानित किया गया।