फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला को झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी होमगार्ड को सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार सुबह नगला जगे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पहले महिला ने होमगार्ड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि विवाद के चलते वह करीब 12 साल से अपने पति से अलग बच्चे के साथ गांव में रहती है। गांव में उसकी मुलाकात चकरनगर थाने के होमगार्ड राज कुमार यादव से हुई।
होमगार्ड चकरनगर कस्बे का निवासी है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी होमगार्ड के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि बातचीत के दौरान होमगार्ड ने करीब चार साल पहले शादी का प्रस्ताव रखा, तो वह राजी हो गई।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर होमगार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन शादी नहीं की। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो उसने धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें