फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाने के पास बुधवार सुबह बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह सुबह घर से खेत जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

कस्बे के लुधियात मोहल्ला निवासी राजवीर किसान थे। उनके बहनोई हेमंत ने बताया कि वह बुधवार सुबह खेत जा रहा था। थाने के पास पहुंचने पर उसे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को बाइक समेत पकड़कर थाने ले गई।
परिजन घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें