फोटो संख्या 33- कुंडेश्वर में मौर छठ मेले में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी
- फोटो : ETAWAH
उदी। बढ़पुरा ब्लाक के कुंडेश्वर महादेव मंदिर पर भाद्र माह की छठ से लगने वाले ऐतिहासिक मेला में कोरोना पर आस्था भारी पड़ी। भले ही प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी लेकिन रविवार को भीड़ के सैलाब को नहीं रोका जा सका। भारी भीड़ के बीच महिलाओं ने परिजनों के साथ मंदिर प्रांगण के समीप स्थित कुंड (तालाब) में मौर प्रवाहित की।
वैसे यहां प्रतिवर्ष पंद्रह दिवसीय मेले का आयोजन होता है। आज छठ के दिन नवविवाहित जोड़े परिजनों के साथ मौर मौरी को प्रवाहित करने की परंपरा का निर्वहन करने पहुंचे।
इन लोगों ने कोविड -19 के नियमों की धज्जियां उड़ते हुए अपना काम किया। यहां लोग बगैर मास्क के एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की करते नजर आए। इन्हें रोकने में क्षेत्रीय पुलिस भी पूरी तरह असमर्थ दिखी। पुलिस का पूरा समय जाम खुलवाने में ही निकल गया।