फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
उदी स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को किट प्रदान करतीं विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदी में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने खुशहाल परिवार दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने लाभार्थियों को नई पहल किट का वितरण किया। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और जनसंख्या नियंत्रण के लिए यह कार्यक्रम कारगर साबित होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध हैं। लोग इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन की सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
इस समूह में एक साल के अंदर प्रसव वाली उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी), नव विवाहित युगल और तीन या तीन से अधिक बच्चे वाले विवाहित युगल हैं।
जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया कि उदी सीएचसी पर 33 अंतरा इंजेक्शन, 180 कंडोम, छाया 10, प्रसव बाद एक आईयूसीडी लगवाई गई। अस्पताल में 135 और भरथना सीएचसी पर 94 लोगों की काउंसलिंग की गई।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानदास, एसीएमओ डॉ. अवधेश, चिकित्सा अधीक्षक उदी डॉ. विनोद शर्मा, जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित व अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें