फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ः शिवपुरी टिमरुआ गोशाला में गोवंश की मौत

विज्ञापन
शिवपुरी टिमरुआ गोशाला में घायल पड़े गोवंश - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरुआ के मजरा लाडमपुर में बनी गोशाला में गोवंशों को बुरा हाल है। गोवंश को सिर्फ सूखा भूसा ही खिलाया जा रहा है। हरा चारा खाने को नहीं मिल पा रहा है। कमजोर गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। कौवे भी उनके अंगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोवंश इन दिनों गोशाला में संकट में फंसे हैं। इन्हीं हालातों में एक गोवंश की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस गोशाला में 119 गोवंश रखे गए हैं। इनमें से 100 की हालात दिन पर दिन गिरती जा रही है। सर्दी कम होने के बावजूद भी गोवंशों के मरने का सिलसिला चल रहा है। गोशाला के अंदर रह रहे कर्मचारियों का कहना है कि कमजोर तथा बीमार गोवंशों की आंख कौवे ने फोड़ दी। घायल गोवंश का इलाज किया गया पर उसकी आंख में जख्म गहरा हो गया और उसकी मौत हो गई। अन्य गोवंशों को भी कौवे नुकसान पहुंचा रहे हैं। डा. एनपी सिंह का कहना है 23 मार्च से गोशाला चालू होने के बाद अभी तक 5 मृत गोवंश का पंचनामा भरा गया है। जो गाय मरी है, उसका भी पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रधान रामशंकर कठेरिया ने बताया कि गोशाला में गोवंश अधिक होने से एक-दूसरे से लड़ते हैं, जिससे भी गोवंश घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें