फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थानाक्षेत्र के नवादा खुर्दकला गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवादा खुर्दकला गांव के महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार शाम उसका भाई रवि खेतों पर था। वहां गांव के भोले भदौरिया से किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर रवि घर आ गया।
थोड़ी देर बाद जनवेद सिंह अपने बेटों भोले, जागेश्वर, नरेश के साथ आया और उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने रवि और उसके भाई जितेंद्र को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोग आने पर आरोपी भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से जनवेद व उसके बेटे भोले को भी चोट आई है। थानाप्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें