इटावा। सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के पैतृक गांव के नवनिर्वाचित प्रधान एवं बीडीसी ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
भरथना विधानसभा के गांव बिजौली में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तिलक सिंह राजपूत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश बाबू, ग्राम पंचायत सदस्य विद्यासागर दिवाकर अपने समर्थकों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हंसमुखी शंखवार एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए।
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन शंखवार ने इन सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र और कोविड दवा की किट प्रदान की।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष महेवा मनोज दीक्षित, भगवत दयाल राजपूत, जगदीश राजपूत, अमित कुमार शर्मा, संजीव कुमार, टिल्लू राजपूत, बबलू राजपूत, विजेंद्र कुमार दोहरे, उमाशंकर पोरवाल, उमेश भदौरिया, शिव सिंह राजपूत, भगवानदास राठौर आदि उपस्थित रहे।