फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ निशुल्क राशन वितरण, कोटेदारों की दुकान में लगी भीड़

विज्ञापन
डीलर धनंजय सिंह के यहां राशन लेते कार्डधारक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
लवेदी। केंद्र व राज्य सरकार की तरफ पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को शुक्रवार से निशुल्क राशन वितरित किए जाने का काम शुरू हो गया। कोटेदारों ने दुकान के बाहर दो गज की दूरी पर गोले बनाए, इसके बाद हाथ सैनिटाइज कराने व मास्क लगाने पर ही कार्ड धारकों को राशन सामग्री दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते अबकी बार कार्ड धारकों को माह के पहले सप्ताह में ही निशुल्क राशन वितरण का काम प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को कस्बा लखना में कोटेदार धनंजय सिंह, राम बहादुर पाल, नीलम सिंह व अन्य ने दुकानों के आगे गोला बनाकर सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगवाकर व हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल के हिसाब से राशन दिया।
बता दें कि इससे पहले हर माह की पांच तारीख से रुटीन में राशन वितरण का समय तय है, लेकिन अबकी बार निशुल्क राशन पहले वितरित किया जा रहा है। महेवा के पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य ने राशन वितरण के दौरान क्षेत्र की कई दुकानों को चेक किया। कहीं भी राशन वितरण में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें