फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कैस्त गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार हरिमोहन (15) की मौत हो गई। उसका पिता घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महोबा के खरेला निवासी मुन्ना लाल कैस्त गांव में लाला ईंट भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करते हैं। वह भट्ठे पर ही परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को मुन्ना साइकिल से बेटे हरिमोहन के साथ बाजार गए थे। वहां से वापस ईंट-भट्ठा स्थित घर लौट रहे थे। वह कैस्त गांव के पास हाईवे पर सेंट पीटर्स स्कूल के सामने आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में हरिमोहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि, मुन्ना घायल हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिमोहन के शव को पोस्टमार्टम और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके से चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें