इटावा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्ठी में जिला अध्यक्ष ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर भारत के मराठा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थीं। अहिल्या बाई का जन्म 31 मई 1925 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के थोड़ी गांव में हुआ था।
उस समय महिलाएं स्कूल नहीं जाती थीं लेकिन पहले पिता ने उन्हें लिखने पढ़ने लायक बनाया। गोष्ठी को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, सपा जिला प्रवक्ता राकेश यादव, सदस्य जिला पंचायत व युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम पाल, पवन कुमार सविता, रोहित श्रीवास्तव, चित्रगुप्त यादव भवरु खान, पवन कुमार अग्रवाल व देवेंद्र राजपूत समेत कई लोगों ने संबोधित किया।