फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर खरीद केंद्र पर ही डेरा डाले रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को केंद्र पर पहुंचे किसान रात भर उपज लेकर वहीं पड़े रहे। सुबह बूंदाबादी के कारण तौल में दिक्कत आए तो खुद ही पॉलिथीन लाए। उसके बाद जैसे तैसे तौल शुरू हुई। केंद्र पर करीब दो दिन का ही बारदाना है।
विज्ञापन

बकेवर सरकारी क्रय केेंद्र पर बारदानों न होने से सोमवार को किसानों के गेहूं की तौल नहीं हो पाई थी। केंद्र प्रभारी दोपहर बाद बारदाना लाए तब तक पल्लेदार चले गए थे। तौल न होने से किसानों की क्रय केंद्र प्रभारी से नोकझोंक हो गई थी। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर ही रात भर पड़े रहे। पॉलिथीन तानकर बारिश से गेहूं को बचाया।
मंगलवार को कुछ और किसान गेहूं लेकर पहुंच गए। जगह की कमी और बूंदाबांदी के कारण तौल शुरू नहीं हो पाई। इस पर कुछ किसान पॉलिथीन लाए तब तौल शुरू हो पाई। केंद्र पर बारदाना कम होने से तौल दो दिन ही हो पाएगी। किसानों का कहना था कि आए दिन बारदाना खत्म होने से तौल बंद हो जाती है। इससे परेशानी हो रही है। केंद्र प्रभारी राजीव गोयल ने बताया कि बारिश के चलते तौल करने में समस्या आ रही थी। खरीद मंगलवार को शुरू हो पाएगी। जितना बारदाना है उतनी तौल करायी जाएगी। बारदाना की मांग पीसीएफ़ कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें