फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृदुला यादव ने दूसरी बार सैफई बीडीसी सीट से भरा नामांकन

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- सैफई ब्लाक में क्षेत्र पंचायत वार्ड से नामांकन करने जाती पूर्व ब्लाक प्रमुख मृदुल? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की समधन मृदुला यादव ने बुधवार को सैफई की क्षेत्र पंचायत सीट से नामांकन दाखिल किया। वे दूसरी बार यह चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। उनके साथ उनके पुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और बहू राजलक्ष्मी के साथ नामांकन स्थल पहुंची। वहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। राजलक्ष्मी पूर्व सीएम लालू की पुत्री हैं।
विज्ञापन

मृदुला यादव वर्ष 2015 के चुनाव में सैफई से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं। इसके बाद वे सैफई की ब्लॉक प्रमुख बनीं। इस बार भी उन्होंने ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए यह चुनाव लड़ा है। सैफई ब्लॉक में 1995 से ही मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख बनता रहा है। सबसे पहले मुलायम सिंह के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने। उनके निधन के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने। तेज प्रताप के मैनपुरी से सांसद निर्वाचित होने के बाद यह ब्लॉक उनकी मां मृदुला यादव ने संभाला। मृदुला ने सैफई क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 20 से अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें