फोटो संख्या 33- सैफई में प्रधानी पद का नामांकन प्रस्तुत करते रामफल बाल्मीकी
- फोटो : ETAWHA
सैफई। उत्तर प्रदेश भर में सर्वाधिक चर्चित सैफई से प्रधान पद के लिए रामफल बाल्मीकी ने बुुधवार को नामांकन कर दिया है। उनके निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है।
प्रधान पद का नामांकन करने वाले रामफल बाल्मीकी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी है। 1967 से मुलायम सिंह यादव से जुड़े रामफल बाल्मीकि की पत्नी इससे पहले कई दफा जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। बसरेहर प्रथम से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भी है।
सैफई गांव का प्रधान पद पहली दफा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। रामफल बाल्मीकि को सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दी है। इससे पहले मुलायम सिंह के दोस्त दर्शन सिंह 1972 से निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होते आए है। पिछले साल अक्तूबर में दर्शन सिंह की मौत के बाद प्रधान सीट रिजर्व हो गई है। रामफल बाल्मीकि ने नामांकन करते समय कहा कि 1967 से नेताजी सेवा में रहे हैं। उन्होंने सैफई के पूर्व प्रधान दर्शन सिंह यादव को अपना भाई और प्रेरणा स्रोत बताया। निवर्तमान प्रधान मीना यादव प्रस्तावक बनी हैं।