शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
फर्जी दस्तावेज लगाकर नियुक्ति पाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। खंड शिक्षा अधिकारी ताखा ने थाना ऊसराहार में फर्जी दस्तावेज लगाकर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वर्ष 2010 के बाद जनपद में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की जांच जनपद स्तरीय गठित तीन सदस्यों की समिति ने की। इसमें फर्जी अंक पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर अभियोग दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। थाना ऊसराहार पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी ताखा अवनीश कुमार की तहरीर पर प्रधानाध्यापक नगलापछाय हरीचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक ताखा क्षेत्र में कुल 11 अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें ब्लॉक ताखा के चार अध्यापकों के खिलाफ भरथना थाना व ऊसराहार थाना में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।