फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया की उपविजेता बनीं मोनिका 11

विज्ञापन
फोटो संख्या 20 - मोनिका अभिषेक। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर के राम नगर स्टेट बैंक के निकट अजीत नगर में रहने वाले बलवीर सिंह की बेटी मोनिका अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में उपविजेता बनी हैं। मोनिका विज्ञान विषय में एसएमजीआई इटावा से बीएड, दयानंद गर्ल्स कॉलेज कानपुर से बॉयोटेक्नोलॉजी से एमएससी, जनता कॉलेज बकेवर से बॉयोटेक्नोलॉजी में बीएससी व पुणे से कथक में स्नातक डिग्रीधारी हैं।
विज्ञापन

मोनिका ने कक्षा तीन से हाईस्कूल तक की पढ़ाई शहर के थियोसॉफिकल इंटर कॉलेज से जबकि 11वीं व इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीजीआईसी इटावा से की है। आगामी चरण में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज यूनिवर्स, मिसेज वर्ल्ड व मिसेज अर्थ में भी उन्हें कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
अमर उजाला से खास बातचीत में मोनिका ने बताया कि गत सात फरवरी को नई दिल्ली के एनएफसी स्थित सूर्या होटल में आयोजित ग्लोबल पीजेंट मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया (2020-21) में उन्हें फर्स्ट रनरअप का खिताब नवाजा गया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य नहीं बल्कि दिल, दिमाग, समाजसेवा सभी का मिलाजुला इम्तिहान था। आगामी चरण में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग का अवसर मिला है। वे आर्ट एंड क्राफ्ट में कुशल हैं और नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहती हैं।
विज्ञापन

शहर के अजीत नगर निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त बलवीर सिंह की बेटी मोनिका के पति भोपाल के अभिषेक सिंह पुणे में सॉफ्टवेयर इंजींनियर हैं और उनका प्रोत्साहन मोनिका को हमेशा मिलता रहा। पढ़ाई के दौरान वह इटावा के अन्य कार्यक्रमों के अलावा इटावा महोत्सव में होने वाली मिस इटावा प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। इन दिनों अपने पति व तीन साल की बेटी के साथ पुणे में ही रह रही मोनिका ने बताया कि वह डांस प्रैक्टिस के साथ ही अपने पति व बेटी के साथ नियमित टाइम टेबल से चलते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें