फोटो संख्या 31 जीजीआईसी में रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं
- फोटो : ETAWHA
इटावा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, लेखन व क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। लेखन में अंजलि सिंह, क्विज में युवराज सिंह चौहान और चित्रकला में मोनिका यादव अव्वल रहीं।
परिवहन अधिकारी विनीत जायसवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या अंजू के निर्देशन में हुईं प्रतियोगिताओं का ऊषा यादव व रीता मेहरोत्रा ने संचालन किया। लेखन प्रतियोगिता में जीजीआईसी इटावा की अंजलि सिंह प्रथम, जीजीआईसी सैफई की सौरभि शुक्ला द्वितीय व संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तनिष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के युवराज सिंह चौहान प्रथम, राजकीय इंटर कालेज इटावा के संजय तिवारी, आदित्य दुबे संयुक्त रूप से दूसरे और जीजीआईसी इटावा की शिवांगी पटेल, दीक्षा कुशवाहा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआईसी इटावा की मोनिका यादव ने पहला, ललिता ने दूसरा और गोपाल कन्हैया लाल इंटर कालेज जसोहन की ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज की जूनियर कक्षाओं की छात्राओं को विशिष्ट अतिथि व जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा मनोज धाकरे ने बैग वितरित किए।