फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी को 59 जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य बंधन में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगातार दूसरी बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश सरकार वसंत पंचमी के दिन शहर के नुमाइश पंडाल में 59 जोड़ों का विवाह कराएगी। समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विवाह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पिछले महीने ही नुमाइश पंडाल में 65 जोड़ों का विवाह हुआ था। कोरोना संक्रमण के चलते वित्तीय वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में इस योजना में कोई काम नहीं हुआ। अब सरकार के निर्देशों पर इस योजना में तेजी लाई गई है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 59 जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह में सरकार की ओर से 51000 रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें से 35000 रुपये खाते में भेजे जाते हैं और 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है। छह हजार रुपये वैवाहिक खर्च में जोड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें