फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शोहदों ने महिला सिपाही का किया पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार रात को पैदल अपने घर जा रही थी। तभी दो शोहदे उसका पीछा करने लगे। सिपाही ने सिविल लाइन थाने में फोनकर जानकारी दी, तो पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार को बताया कि वह सोमवार रात करीब दस बजे ड्यूटी के बाद पैदल घर जा रही थी। तभी स्टेशन बजरिया के पास पहुंचने पर खड़े दो युवक अकेला देख पीछा करने लगे। सिपाही तेज कदम में चलने लगी। बताया कि शोहदों ने रामनगर तक पीछा किया। महिला सिपाही ने सिविल लाइन थाने में फोन कर सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
सिविल लाइन थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि महिला सिपाही घर जा रही थी। तभी दो युवकों ने उसका पीछा किया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। महिला सिपाही ने दोनों के खिलाफ पीछा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें