फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी इलेवन को हराकर आंबेडकर नगर लखनऊ फाइनल में

विज्ञापन
फोटो संख्या 38 - शॉट लगाता मैनपुरी का बल्लेबाज और कैच लपकने को तैयार आंबेडकर नगर लखनऊ का विकेट कीपर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तृतीय स्व. राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में आंबेडकर नगर लखनऊ ने मैनपुरी को बहुत ही रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। इस जीत के साथ आंबेडकर नगर ने पूल ए से फाइनल खेलना सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में मैनपुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें तेजेंदर सिंह ने 41, सतनाम सिंह ने 40, सौरभ सिंह ने 33 व अमन भदौरिया ने 16 रन जोड़े। आंबेडकर नगर लखनऊ के गेंदबाज अभय सिंह ने तीन, आतिफ साजिद ने दो और अतुल मिश्रा व चंद्रेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आंबेडकर नगर लखनऊ की टीम ने 24.5 में नौ विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 41, रोहित व चंद्रेश ने 19-19, अभय सिंह ने 17 तथा ज्ञानेंद्र और शैलेश यादव ने 15-15 रनों का योगदान दिया।
मैनपुरी की गेंदबाज शिवेंद्र श्रीवास्तव शिवी व मानिक बेरी ने तीन-तीन और तेजेंदर सिंह व अमन भदौरिया ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अभय सिंह को चुना गया। मैच के दौरान विवेक यादव, डा. राम शंकर यादव, आनंद टंटी यादव, टूर्नामेंट के संयोजक अमरीश प्रताप सिंह टिंकू यादव आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए के मान्यता प्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने जबकि स्कोरिंग यूपीसीए के वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह ने की। टूर्नामेंट संयोजक टिंकू यादव ने बताया कि कल पूल बी का पहला मैच किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद और कानपुर क्रिकेटर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें