फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड़रिया के यशपाल बने खंड शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया निवासी यशपाल सिंह ने उप्र लोक सेवा आयोग की खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल की है। यशपाल सिंह वर्तमान में खैर इंटर कॉलेज खैर अलीगढ़ में सहायक अध्यापक टीजीटी के रूप में तैनात हैं। रविवार को शाम को आए खंड शिक्षा अधिकारी के परिणाम में उनका नाम आने से गांव में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम कुड़रिया निवासी यशपाल सिंह के खंड शिक्षा अधिकारी के चुने जाने पर गांव वालों में काफी प्रसन्नता है। यशपाल सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर से 12वीं पास की। साथ ही जनता डिग्री कॉलेज से कृषि में स्नातक की किया। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी हॉर्टिकल्चर से नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद से की। बीएड कानपुर से तथा पीएचडी मेरठ से की थी। यशपाल सिंह के पिता मेवालाल खाद एवं रसद विभाग में एमआई के पद से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए हैं। यशपाल सिंह वर्तमान में सपरिवार अलीगढ़ में रहते हैं। उनके माता-पिता कभी गांव में तो कभी अलीगढ़ उनके साथ रहते हैं। यशपाल सिंह का गांव आना-जाना दो-चार माह में बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें