चकरनगर(इटावा)। सहसों थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर कार से औरैया ले जाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार में पांच युवक व एक किशेारी थी। इटावा आते समय कार 26 जनवरी की शाम जनपद औरैया में हादसे का शिकार हो गई थी।
शुक्रवार को सहसों थानाध्यक्ष मदन लाल गुप्ता ने बताया कि किशोरी के पिता ने पवन उर्फ लाली निवासी नीमरी थाना बिठौली, विवेक बाजपेई, ईशु बाजपेई निवासी खोरई थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, मयंक तिवारी निवासी करौली बिठौली के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जबकि विवेक की तलाश की जा रही है। बताया कि किशोरी की विवेक से दोस्ती थी।
26 जवनवरी को यह सभी लोग कार से जनपद औरैया गए थे। घर आते समय शाम को कार जनपद औरैया के थाना बबाइन क्षेत्र के यमुना नदी में गिर गई थी। हादसे में कार चालक उत्पल व किशोरी की मौत हो गई और विवेक लापता है। हादसे में ईशू व पवन भी घायल हो गए थे, जिनका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चला। अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस ने ईशू, पवन को गिरफ्तार किया और पूछताछ कर मयंक समेत तीनों को जेल भेज दिया। (संवाद)