फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के घर नहीं लौटने पर युवक ने जहर खा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थानाक्षेत्र में पत्नी के घर नहीं लौटने पर युवक ने गुरुवार शाम को जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

चादनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार किसान था। संतोष के छोटे भाई कमलेश ने बताया कि भाई का भाभी रुचि से किसी बात पर विवाद हो गया था। 25 जनवरी को भाभी भरथना स्थित मायके चली गईं थीं। 27 जनवरी को भाई, भाभी को लेने ससुराल गया था। गुरुवार शाम भाई अकेले लौटा। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि भाभी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन सैफई स्थित मिनी पीजीआई ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इकदिल थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। घरवालों ने ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें