फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन आंबेडकर नगर ने नोएडा को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
फोटो संख्या 33 - मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत करते आयोजन समिति के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी तृतीय स्व. राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन आंबेडकर नगर और नोएडा के बीच हुए मैच में आंबेडकर नगर ने नोएडा को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

नोएडा की टीम पहले खेलते हुए 24.5 ओवरों में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमे रॉकी ने शानदार 22 रन, सत्यम पांडेय ने 16 रन तथा हिमांशु ने 14 रनों का योगदान दिया। आंबेडकर नगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आतिफ साजिद ने दो और नवनीत यादव, अभय सिंह, ज्ञानेंद्र व चंद्रेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आंबेडकर नगर की टीम ने 13 ओवर में ही विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें सर्वाधिक 25 रन ज्ञानेंद्र ने और अभय सिंह व शैलेश यादव ने 13-13 तथा चंद्रेश ने 11 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए सत्यम पांडेय ने तीन, योगी ने दो तथा पंकज, रॉकी व अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच आतिफ साजिद को चुना गया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए के मान्यता प्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने की जबकि स्कोरिंग यूपीसीए के वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह ने की। मैच के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक मोहित यादव, रोहित यादव, लव कुश यादव, योगेश यादव चुनमुन, बिजेंद्र सिंह पूर्व रणजी खिलाड़ी, वीरेंद्र यादव, टूर्नामेंट के संयोजक अंबरीश प्रताप सिंह, आशीष यादव, आलोक यादव, अजय यादव, एच अब्बास, कपिल चौबे, अरुन कुमार सिंह, पवन कुमार बंटी, सौरभ अवतस्त्रत्तर आदि उपस्थित थे। संयोजक अंबरीश प्रताप सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को मैनपुरी व लखनऊ के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें