इटावा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ. जेपी यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। 100 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम विमल कुमार, द्वितीय प्रमोद कुमार, तृतीय रमन सिंह, 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम अंजली यादव, द्वितीय प्रिया अग्रहरी, तृतीय तान्या वर्मा रही।
कबड्डी महिला वर्ग में रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास की छात्राओं ने कल्पना चावला छात्रावास की टीम को हराकर जीत हासिल की। कबड्डी पुरुष वर्ग की विजेता डेयरी इंजीनियरिंग एवं उप विजेता मैकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम रही। खेलों में निर्णायक की भूमिका में निदेशक शारीरिक शिक्षा सत्येंद्र पाल, मनीष कुमार सहाय ने निभाई। असित इंटर कालेज गंगापुरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री केपी सिंह चौहान, कार्तिकेय यादव ने समारोह में भाग लिया। स्वतंत्रता सेनानी भवन पक्का तालाब में आकाश दीप जैन ने ध्वजारोहण किया। जिला सहकारी विकास संघ मुख्यालय पर सभापति शांति देवी चौहान ने ध्वजारोहण किया। पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह चौहान, सचिव रजपाल सिंह भदौरिया मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सूखाताल के बच्चों ने राष्ट्र भक्ति के गीत गाए एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर समूह गान प्रस्तुत किया। लघु नाटक प्रस्तुत की।
जिला सहकारी बैंक के नवीन मुख्यालय में बैंक के अध्यक्ष और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बैंक कर्मियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों को एकता अखंडता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ प्रबंधक सुनील यादव, अतुल वर्मा, आशीष पटेल सहित संचालक मंडल के क़ई सदस्य मौजूद रहे। संचालन योगिता चौहान ने किया।
प्राथमिक विद्यालय नगला मके में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने झंडा फहराया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा ने बुके भेंट किया। संचालन ब्रजेश यादव ने किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय पर सोसाइटी के वाइस पैटर्न आरएन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर केके सक्सेना उपस्थित रहे। सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील में प्रबंधक कमांडर नरसिंह भदौरिया ने झंडारोहण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह, अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बसरेहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक विकास सचान ने झंडारोहण किया। प्रधानाचार्य प्रभू दयाल मौजूद रहे।