फोटो संख्या 34 ग्राम हिगुटिया में पानी में डूबी गेहूं की फसल
- फोटो : ETAWHA
महेवा(इटावा)। अमावता रजबहा के सोमवार की रात ओवर फ्लो होने की वजह से दो गांवों की करीब गेहूं की 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई। घटना की जानकारी किसानों को मंगलवार की सुबह हुई। जब किसानों ने खेत चारों ओर पानी से भरा हुआ देखा। तत्काल किसानों ने फावड़ा लेकर मिट्टी से बहाव को रोकने का प्रयास किया।
महेवा ब्लॉक के बकेवर क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा के मजरा हिगुटिया व औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पैगुपुर दोनों जनपदों के सीमा पर स्थित हैं और एक दूसरे से मिले हुए हैं। 25 जनवरी की रात इन दोनों गांवों के बगल से निकले अमावता रजबहा की खांदी कट गई जिससे गेहूं की करीब 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इनमें हिगुटिया में 25 बीघा और पैंगुपुर में गेहूं की 35 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
हिगुटिया में अनिल कुमार, सुघर सिंह, वीरेंद्र, सुखवीर सिंह, उदयवीर, छुन्नू तथा ग्राम पैगुपुर में राजेंद्र बाबू, सूधरी देवी, देवेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, सैयद, सूबेदार, पप्पू व दिवाकर के खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने नहर निरीक्षण भवन महेवा व क्षेत्रीय लेखपाल से शिकायत करने पर 26 जनवरी को सुबह अपने प्रयासों से बंद कराया।
इस बारे में जिलेदार राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि सींचपाल को भेजकर जांच कराकर खांदी कटने के कारणों का पता लगा रहे हैं।