फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बनी आग का गोला, दूर पड़ी मिली नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला(इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम उरैंग के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक कार में अचानक आग गई। कार में सवार चालक व मालिक ने कूदकर जान बचाई। परिजनों को बुलाकर वह रात को घर चले गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जली हुई कार देखकर जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

बकेवर के नगला भजु निवासी रविंद्र सिंह शुक्रवार को कार से चालक मनीष के साथ जनपद औरैया के अजीतमल गए थे। उन्होंने बताया कि रात को वह अजीतमल से घर आ रहे थे। तभी रात करीब नौ बजे ग्राम उरैंग के पास पहुंचने पर कार से जलने के दुर्गंध आने लगी। इसी बीच कार से धुआं निकालने लगा और कार में अचानक आग लग गई। रविंद्र व मनीष ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। रविंद्र ने जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी। शनिवार सुबह जली हुई कार देखकर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने कार मालिक को फोन किया और रास्ते से कार को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें