भरथना(इटावा)। कस्बा के 33 केवीए उपखंड विद्युत कार्यालय परिसर में स्थापित आठएमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर नंबर-2 में तेल का रिसाव हो रहा था। रिसाव बंद कराने के लिए शट डाउन किया गया। इससे नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही।
अवर अभियंता विद्युत कामेश कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर में तेल का रिसाव हो रहा था। इस कारण ट्रांसफार्मर संचालन में कुछ परेशानियां हो रही थीं। ट्रांसफार्मर लीकेज को बंद कराने के लिए शनिवार को लाइनमैनों द्वारा कार्य कराया गया। इसके चलते लिए गए शट डाउन के कारण दोपहर एक बजे से चार बजे तक तीन घंटे नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्य में लाइनमैन सतीश यादव, राजेंद्र सिंह, मलखान सिंह, बंटू यादव आदि लगे रहे।