फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला सखी स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें पौष्टिक भोजन को अच्छे स्वास्थ्य का आधार बताया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजमोहन अंबेड ने कहा कि इस प्रशिक्षण में हमारी समूह की दीदियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ कोविड-19 जैसी बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। जिला मिशन प्रबंधक जितेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कोविड-19 और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर समझ बनाना है। जिला मिशन प्रबंधक डॉ. नंदकिशोर साह ने बताया कि पौष्टिक भोजन अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। इसलिए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होनी चाहिए। पोषक तत्वों की अधिकता और कमी-दोनों समान रूप से हानिकारक हैं।
जिला मिशन प्रबंधक विप्लव भूषण, मीनू चौहान ने प्रतिभागियों को खाद्य, पोषण स्वास्थ्य और सुरक्षा के संदर्भ में अपने दायित्व व कार्य को समझाया। माहवारी से जुड़ी समस्याएं और उनके निदान के बारे में समझाया। मौके पर एकता, रीमा, प्रियंका, प्रतिभा,आरती, रेखा देवी, रागिनी, अंजलि भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें