फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने सिपाही को पीटा, लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा के पास दबंगों ने एक सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। सिपाही ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व मोबाइल लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना ओझा निवासी सिपाही राहुल कुमार जनपद में 28वीं बटालियन पीएसी में तैनात है। सिपाही ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब छह बजे कुनैरा से दूध लेकर अपने कमरे जा रहा था। तभी कुनैरा पावर हाउस के पास एक बाइक सवार ने दो बार टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर सिपाही को पीट दिया।
आरोप है कि दबंगों ने जेब में रखे रुपए व मोबाइल लुट लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आईटीआई चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें