फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह बनाकर किसान ले सकते हैं 15 लाख तक का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर(इटावा)। विकास खंड बसरेहर में बृहस्पतिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि किसान अगर एक समूह बनाते हैं तो उन्हें फार्म मशीनरी बैंक से 15 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया जाता है। जिसमें वह ट्रैक्टर व कृषि के उपकरण खरीद सकते हैं। किसान को महज तीन लाख रुपये ही देने होते हैं। 12 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। जिससे वह अपनी खेती और अपने परिवार का उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र बसरेहर के 10 किसानों को विधायक प्रतिनिधि हरीनारायण बाजपेयी ने कृषि उपकरण प्रदान किए। जिसमें उन्हें 50 प्रतिशत से अधिक अनुदान दिया गया है। किसान मेले में 34 स्टॉल लगाए गए।
पशु चिकित्सा अधिकारी नरेश यादव ने किसानों को पशुपालन योजनाओं के बारे में अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी बसरेहर/ नोडल अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें