फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों के 17 बूथों पर 1718 लोगों का आज होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में शुक्रवार को पांच केंद्रों पर 1718 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। 16 जनवरी को जिनका टीकाकरण हो चुका है उन्हें दूसरी डोज 15 फरवरी को लगेगी। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने पंजीकृत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचने की अपील की है।
डॉ. सतेंद्र यादव ने बताया कि भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन बूथ व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर एक बूूथ, जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन बूथ, सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बूथ, सैफई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बूथ एवं सैफई मेडिकल कॉलेज में छह बूथों पर टीकाकरण होगा। पहले टीकाकरण में अनुपस्थित रहे 149 लोगों को भी इस टीकाकरण में शामिल किया गया है। कुल 1718 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगेगा।
विज्ञापन

टीके के बाद आ सकता है बुखार पर घबराएं नहीं
डॉ. सतेंद्र ने बताया कि कोविड का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। टीके के बाद यदि थकान महसूस हो, कंपकंपी या बुखार आए, सिर दर्द, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द लगे तो घबराएं नहीं। दवाओं से यह दूर हो जाएगा।
मैंने लगवाया है टीका, आप भी लगवाएं
मैंने 16 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई थी, मुझे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह भी बिना किसी भ्रम या डर के वैक्सीन लगवा लें। टीके का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। टीका लगवाने के बाद स्वस्थ हूं।
विज्ञापन

- डॉ. उमेश पटेल, टीबी अस्पताल
टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं की जानकारी भी टीकाकरण से पहले बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें