फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा के बीच निकली राम मंदिर निधि समर्पण यात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या 02 मन्दिर प्रांगण में एकत्रित हुए युवाओं को ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने श्री राम क? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
महेवा(इटावा)। कस्बे के राम जानकी मंदिर प्रांगण से बुधवार को राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत जनजागरण बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। आरएसएस के ब्लॉक सहखंड कार्यवाह नागेश्वर चौबे के संयोजन में दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा में सपा कार्यकारिणी के जिला सचिव मिथुन पांडेय, जिला युवजन सभा के जिला सचिव रामजी तिवारी, कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने भी हिस्सा लिया। पूछने पर बोले कि पार्टी नहीं आस्था का मामला है। वहीं बसपा नेता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी राहुल तिवारी, हरी चौबे भी शामिल हुए। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य भगवान राम का है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है।
भाजपाई हुए शामिल
जनजागरण यात्रा में भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, रविंद्र दुबे, उदयवीर सिंह दोहरे, गजराज, सुधीश कुशवाहा, निर्मल चौहान, जयगोपाल गुप्ता, धीरू तिवारी, रामकृष्ण शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, मोहिनी राजपूत आदि सहित
विज्ञापन

महिलाओं की रही प्रतिभागिता
यात्रा में मीनाक्षी, पूनम, प्रमिला, ऋचा व मोहनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भगवा पोशाक और पगड़ी पहनकर शामिल हुईं। राम मंदिर प्रांगण से जैसे ही जनजागरण यात्रा चली वैसे ही लोगों ने पुष्प वर्षा की। ब्लॉक गेट पर बूथ अध्यक्ष अजय जादौन, सतोष शर्मा, अरविंद पाल, प्रशांत सविता आदि ने पुष्प वर्षा की। जिला सहकारी बैंक के सामने डा. सुरेश शर्मा, डा. हरी चौबे, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, कुंदन तिवारी आदि सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें