फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, मतदाता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव में होने से भगवानपुरा गांव के सैकड़ों मतदाता नाराज हैं। इनलोगों ने पूर्व निर्धारित मतदान केंद्र बदलने और उनके गांव में ही बनाने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर उन्होंने पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम वासियों ने इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु को ज्ञापन सौंपा और कहा कि मतदान केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण बुजुर्गों, बीमार व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गांववासी विरमा देवी, शारदा देवी, धन्नो सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग के मजरा भगवानपुरा में करीब एक हजार मतदाता है। भगवानपुरा से दो किलोमीटर खेड़ा बुजुर्ग गांव में पोलिंग बूथ बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि दूसरे गांव में वोट डालने पर दबंगई के कारण वहां लड़ाई-झगड़े की भी आशंका है। अगर भगवानपुरा में पोलिंग बूथ नहीं बनाया गया तो पूरा गांव आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर देगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या का शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें