इटावा। जनपद के ऐतिहासिक नुमाइश यानी इटावा महोत्सव का आयोजन 1 फरवरी से 2 मार्च के दौरान आयोजित होगा।
केंद्र व राज्य सरकार की कोरोना संबंधी गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। बाहरी दुकानदारों का आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट कराना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें दुकान लगाने की अनुमति होगी।
सोमवार को प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसडीएम सदर व प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी सिद्धार्थ ने बताया क्वारंटीन सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। रेंडम टेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ही सभी दुकानदारों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।