फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू ने उड़ाई मुर्गा मीट, अंडा कारोबारियों की नींद

विज्ञापन
फोटो संख्या 01 अरविंद पुल पर खाली पड़ी मुर्गे की दुकान - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बर्ड फ्लू की वजह से मुर्गे और अंडे के कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि चिकन स्टोर से मुर्गे गायब होते जा रहे हैं। अंडों की बिक्री भी घट गई है। फिलहाल बर्ड फ्लू से डरे ज्यादातर लोगों ने मुर्गे का मीट और अंडा खाना बंद कर दिया है। शहर में मुर्गे की करीब 30 और अंडे की छह थोक दुकानें हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु अधिकारी डॉ.केपी सिंह ने बताया जिले में पक्षियों की हुई गणना के अनुसार इनकी संख्या 01 लाख 93 हजार है, इसमें मुर्गियों की संख्या भी है। सदर अस्पताल के उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एनपी सिंह ने बताया पशु पालन विभाग की सर्विलांस टीमें सभी आठ ब्लॉकों पर पोल्टी फार्म, तालाबों, नहरों का रोजाना भ्रमण कर निगरानी कर रही हैं और रोजाना रिपोर्ट भेज रही हैं। पहले से ही हर माह पशु और पक्षियों के सैंपल जांच के लिए कानपुर मंडल मुख्यालय भेजे जाते हैं। इस माह जसवंतनगर से 30 मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लोगों से अपील की कि उन्हें जहां भी झुंड में पक्षियों के मरने की जानकारी मिले उसकी सूचना तत्काल दें।
मुर्गा का भाव 40 रुपये घटा
अरविंद पुल पर करीब 45 साल से मुर्गे का कारोबार करने वाले मो.असलम ने बताया रोजाना करीब 50 किलो जिंदा मुर्गा बिक जाता था, लेकिन बर्ड फ्लू की दहशत की वजह से अब माल मंगाना तक बंद कर दिया है। सोमवार को बोहनी तक नहीं हुई। मुर्गा 120 रुपये में बिक रहा था जो अब घटकर 80 रुपये हो गया है। यानी 40 रुपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन

बिक्री न होने से हो रहा आर्थिक नुकसान
नौरंगाबाद चौराहा स्थित गिलहरी पुल पर 15 साल से मुर्गे का कारोबार करने वाले मो.नईम ने बताया मुर्गे में बीमारी नहीं होती है। बर्ड फ्लू की दहशत इस कदर है कि लोगों ने दुकान पर आना कम कर दिया है। बताया सर्दियों में मुर्गे चलना-फिरना कम कर देते हैं। ऐसे में उन्हें बीमार मान लिया जाता है, लेकिन ऐसा है नहीं, बिक्री न होने से नुकसान तो हो ही रहा है।
रविवार की बिक्री पर पड़ा बड़ा असर
गिलहरी पुल पर जिंदा मुर्गा और मीट बेचने वाले मो.नाजिम ने बताया अभी तक मुर्गे का मीट 200 रुपये किलो बिक रहा था। पहले रविवार को करीब दो क्विंटल मुर्गा अथवा मीट बिक जाता था, लेकिन इस रविवार को 75 किलो ही बिक सका। बिक्री घटने से आर्थिक नुकसान है। माल भी मंगाना बंद कर दिया है।
अंडे के दाम में आई गिरावट
पुराना बस अड्डा रोड स्थित अंडे के कारोबारी मो.शेखू ने बताया जिस अंडे के गत्ते के दाम 1200 रुपये थे, लेकिन बर्ड फ्लू की वजह से 400 रुपये घटकर 800 रुपये रह गए हैं। इसी प्रकार अंडे की एक क्रैट में भी 55 रुपये की गिरावट आई है। कुल मिलाकर आर्थिक नुकसान ही हो रहा है। हालांकि कारोबार में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में फैलने की संभावना नहीं
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में फैलने की संभावना नहीं है। अभी यह पक्षियों से पक्षियों में ही फैल रहा है। लेकिन अभी जिले में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। बताया 2017 में बर्ड फ्लू से पूरी दुनिया में 66 और 2018 में 3 लोग संक्रमित हुए थे। किसी की मृत्यु नहीं हुई थी। 2019 और 2020 में कोई भी केस सामने नहीं आया।
पोल्ट्री फार्म कारोबारी कराएं चूना का छिड़काव
सदर पशु अस्पताल के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया मीट और अंडे का अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। अंडा कच्चा न खाएं बल्कि उबालकर खाएं। अंडा हाफ फ्राई न करें। पोल्ट्री फार्म के कारोबारियों से कहा कि वह स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और पोल्ट्री फार्म के बाहर चूना और लाल दवाई का छिड़काव करें। कीटाणु को नष्ट करने के लिए घोल बनाकर दरवाजे के सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें