फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाई बदली, शाम को बरसे मेघ

विज्ञापन
फोटो संख्या 19 - शाम को हुई बारिश में गुजरते वाहन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सुबह से बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से दिनभर ठिठुरन बनी रही। वहीं देर शाम हुई बूंदाबांदी ने गलन और बढ़ा दी है। शनिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोहरे से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। सर्द हवाओं ने दिन भर बेहाल कर रखा। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप का इंतजार करते देखे गए। वहीं शाम को अचानक तापमान में गिरावट आई और बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें