फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने नए साल में दी विकास की सौगात

विज्ञापन
फोटो संख्या 10 जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष अंशुल यादव ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत ने नए साल में ग्रामीण क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी है। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में 10 करोड़ 32 लाख 28 हजार की लागत से 116 विकास परियोजनाओं की आधार शिला रखी। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त की गई धनराशि से पूरे जिले में नाला, शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय और सीसी मार्ग के निर्माण के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में पूरे जिले में समग्र रूप से विकास के काम कराए गए। जिला पंचायत ने बगैर किसी भेदभाव के गुणवत्तापरक काम कराए। विकास के कामों में सभी सदस्यों ने पूरा सहयोग दिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम में जिला पंचायत ने अहम भूमिका निभाई। कलक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में टनल और सैनिटाइजर की व्यवस्था की।
अपर मुख्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि 15वें वित्त, पंचम राज्य वित्त और चतुर्थ राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से विकास के काम कराए जाएंगे। काम की गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत की अपनी पहचान है। सभी काम निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश निर्माण संस्थाओं को दिए गए हैं। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव, अपर मुख्य अधिकारी रामगोपाल, आशीष राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश लोकदल, रामफल बाल्मीकि, शांती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत से स्वीकृत विशेष कार्य
विकास खंड बढ़पुरा के उदी-बाह मार्ग से थाना बढ़पुरा तक नाला निर्माण: लागत-15 लाख
विकास खंड सैफई के राहिन-हरदोई संपर्क मार्ग से इटावा निचली गंगा नहर तक संपर्क मार्ग: लागत-15 लाख 57 हजार
विकास खंड ताखा के पक्के ताल बेलाहार मार्ग से नगरिया लिंक संपर्क मार्ग सीसी रोड: लागत- 37 लाख 89 हजार
विकास खंड बसरेहर के गुलाबपुरा पुलिया से जाहरवीर मंदिर तक सीसी रोड: लागत-35 लाख
सैफई के ग्राम हैंवरा में सहकारी समिति बीज गोदाम का निर्माण कार्य: लागत-15 लाख
सैफई के ग्राम सरायभूपत में सहकारी समिति बीज गोदाम निर्माण कार्य: लागत 15 लाख
जलभराव पर दिया गया विशेष ध्यान
इटावा। जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या के निदान पर विशेष ध्यान दिया है। पूरे जिले में 26 स्थानों पर नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। नाला निर्माण के लिए 4 लाख से 9 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
चिल्ड्रन पार्क भी बनेगा
इटावा। विकास खंड महेवा में जिला पंचायत की तरफ से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इस पार्क के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क में बच्चों के लिए झूले, जिम और मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें