फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना में दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो संख्या 05 भरथना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकान के टीन शेड हटाती जेसीबी मशीन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना(इटावा)। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन भी जेसीबी से दुकानों के टिन शेड, टट्टर सहित नालियों पर बने छज्जे ढहाए गए। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर पालिका के ईओ व दुकानदारों में तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को ईओ राम आसरे कमल की निगरानी में पुलिस व पालिका की टीम ने दलबल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने ईओ पर भेदभाव पूर्ण कार्यशैली का आरोप लगाया। इस पर उनसे तीखी बहस हुई। वहीं, ईओ ने बिना भेदभाव के कार्रवाई किए जाने की बात कही। अभियान के तहत जवाहर रोड, स्टेशन रोड, आजाद रोड, गिरधारीपुरा से मंडी मोड़ तक प्रमुख मार्ग किनारे स्थित दुकानों के टिन शेड, टट्टर व पटे नाला-नालियों से अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण जेसीबी मशीन व सफाई कर्मियों द्वारा हटाया गया।
व्यापार मंडल भरथना मिश्रा गुट के अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी व कंछल गुट के प्रदीप पोरवाल रज्जन ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर तय किये गए मानकों से हटकर कार्रवाई होने पर विरोध किया जाएगा और व्यापारियों व दुकानदारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पालिकाकर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, मोहित यादव, सफाई नायक ब्रजेश सिंह, राम कुमार वर्मा, पूरन सिंह, मोहित वर्मा आदि के अलावा कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें