फोटो संख्या 37 - खेत में पड़ा बक्सा
- फोटो : ETAWHA
महेवा(इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर वाली गली में रहने वाले मनकी शुक्ला के मकान में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगाई। चोर 30 हजार रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल कर गए।
मनकी शुक्ला व उनकी पत्नी चाचा के पास जयपुर गए हुए हैं, घर पर उनकी मां व छोटा भाई विराट शुक्ला ही थे। विराट ने पुलिस को बताया कि सुबह जागने पर पीछे वाले कमरे का ताला खुला पड़ा था और अंदर तीन बक्से गायब थे। बक्सों में ज्वैलरी और 30 हजार रुपये थे। जो चोर उठा ले गए। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने तीनों बक्से को एक गेस्ट हाउस के पीछे से बरामद किया। बक्से में एक अंगूठी मिली और कपड़े वैसे के वैसे ही रखे थे। पुलिस को किसी नजदीकी का शक है।