फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा क्षेत्र के नौ बसपा नेताओं ने सपा की सदस्यता ली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पौने दो माह बाद समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को एक ओर झटका दिया, जब बृहस्पतिवार को पार्टी के नौ नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के समक्ष उनके निवास पर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

ब्लाक महेवा क्षेत्र के इन नेताओं को बसपा से सपा में लाने में सपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका जितेंद्र दोहरे ने अदा की। जो बसपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है और पौने दो माह पूर्व ही सपा में शामिल हो चुके हैं। सपा ने बसपा को 14 नवंबर को दीवाली के दिन तगड़ा झटका दिया था, जब सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष बसपा के तीन पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सपा की सदस्यता ली थी।
बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले नेताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी का सम्मान सुरक्षित रहेगा। सपा में शामिल होने वालों में बसपा के पूर्व जिला सचिव चंद्रशेखर, पूर्व विधानसभा संयोजक जितेंद्र कुमार गौतम, टढ़वा उरेंग के तुलसी वर्मा, अहेरीपुर के भीमशेखर, विपिन कुमार बाथम, अंशुल बाथम, पुष्पेंद्र बाथम के अलावा गुलु के सन्नी गौतम व नगरिया के अनीश गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें