फोटो संख्या 08 पसू के घर की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पुलिस ने शहर के उर्दू मोहल्ला निवासी भूमाफिया व गैंगस्टर अनीश उर्फ पाशू की बेनामी संपत्ति ध्वस्त करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। 21 दिसंबर को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी, जिसमें छह मकान व एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स शामिल था।
23 दिसंबर को अनीस उर्फ पाशू ने औरैया कोर्ट में हत्या के प्रयास के मामले में सरेंडर कर दिया था। पाशू के बेटे इमरान उर्फ मुन्ना पर भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इमरान ने जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि भूमाफिया व गैंगस्टर अनीस उर्फ पाशू की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जिनके ध्वस्तीकरण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेनामी संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।