फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे टैक्स खत्म कर लगाएं एक टैक्स, बढ़ेगा तीन गुना राजस्व: कंछल

विज्ञापन
फोटो संख्या 08 सिंवाई विभाग के गेस्ट हाउस में वार्ता करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है कि देश से जीएसटी, इनकम टैक्स, टीडीएस और एक्साइज ड्यूटी को खत्म करके इसके स्थान पर बैंक ट्रांजेक्शन (बीटी) टैक्स लगाया जाए। ऐसा करने से जो भी व्यक्ति बैंक में रुपया जमा करेगा उसका चार आना सैकड़ा के हिसाब से रुपया कट जाएगा। इससे न सिर्फ तीन गुना राजस्व बढ़ेगा, बल्कि हिसाब, किताब रखने का झंझट भी नहीं रहेगा और व्यापारियों को भी सभी प्रकार के करों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने यह बात शनिवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान कही। बताया कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 30 और 31 जनवरी को होने के बाद नई कार्यकारिणी करीब आधा दर्जन मांगों को लेकर अपने हिसाब से कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराएंगे, इनमें दुकानें जलने, डकैती एवं छिनैती का बीमा कराया जाएगा। प्रदेश सरकार के एक प्रतिशत मंडी शुल्क कम कर देने की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने के दौरान का बिजली बिल, बैंक ब्याज, रोड टैक्स में भी रियायत दे।
दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन पर कहा कि वह किसानों का समर्थन करते हैं, उनके बुलाने पर वह जाएंगे जरूर लेकिन आंदोलन नहीं करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने जिले भर से आए संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नवीन यादव, विकास अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री शिव कुमार को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री शिव प्रताप सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री ओमरतन कश्यप, जिला उपाध्यक्ष वीके शर्मा व शिव कुमार सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें