फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी ने 75 टीबी रोगियों को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रेरणा से रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिले में 20 वर्ष तक के 75 क्षय रोगियों को गोद लिया। इन सभी को बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस की अध्यक्ष डीएम श्रुति सिंह ने पुष्टाहार व जैकेट वितरित की। इस दौरान इटावा, उदी, बसरेहर, सैफई के अलावा इकदिल के 40 क्षय रोगी लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि राजपुर, ताखा, सरसई नावर, महेवा, भरथना के क्षयरोगियों को जल्द ही पुष्टाहार व जैकेट उपलब्ध करा दी जाएगी। डीएम ने टीबी सुपरवाइजर को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. के के सक्सेना व कोषाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने बताया कि जल्द ही आईओएल सर्जरी कैंप व अन्य स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएल संजय, आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता, आरएन वर्मा के अलावा रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारी व हिंदू युवा वाहिनी से सुनील चौहान, चित्रा फाउंडेशन से चित्रा परिहार भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें